लाइब्रेरी में जोड़ें

मनीषा




मनीषा  (चौपाई)


सर्वशक्तिसम्पन्न मनीषा।

बुद्धिमती गंभीर विशेषा ।।

चिंतन परम दिव्य शुभकामी।

अक्लमंद अति सहज सुनामी।।


इच्छाशक्ति प्रबल मनमोहक।

ज्ञानवती सद्भाव सुमोचक।।

महा मनीषा अति मेधावी।

सुमुखि सुलोचन नीति प्रभावी।।


चिंतन-मनन प्रखर अति पावन।

शुचि विचार सुंदर जिमि सावन।।

विद्यावती सत्य निज धर्मी।

वैज्ञानिक तटस्थ शिव मर्मी।।


प्रिय अभिलाषा सब का हित हो।

उत्तम भाव सभी में नित हो।।

सदा मनीषा शक्ति महत्तम।

सभ्य मनीषा शिव पुरुषोत्तम।।

   5
1 Comments

Sachin dev

19-Dec-2022 01:44 PM

Lajavab

Reply