करवा चौथ लेखनी प्रतियोगिता -17-May-2022
आज शिल्पा ने करवा चौथ का ब्रत अपने पतिअभिनव की लम्बी उम्र के लिए रखा था । शिल्पा ने पूरे दिन मे एक भी घूंट पानी तक नही पिया था।
अभिनव एक मल्टीनेशनल कम्पनी में जाब करता था उसकी पोस्टिंग बंगलौर मे थी अभिनव करवाचौथ के ब्रत के लिए ही आज बंगलौर से आरहा था। उन दौनौ की शादी भी कुछ समय पूर्व ही हुई थी।
अभिनव कुछ पारवारिक समस्याऔ के कारण अभी शिल्पा को अपने साथ बंगलौर नहीं लेजा सका था। शादी के बाद उन दौनौ की पहली करवा चौथ थी।
शिल्पा ने अपनी भाभी को करवा चौथ का ब्रत करते देखा था। भैया भाभी दोनौ मिलकर ब्रत रखते थे वह दोनौ शाम को चन्द्रमा के दर्शन करने के बाद ही पानी पीते थे।
अभिनव बंगलौर से दिल्ली तक फ्लाइट से आर रहा था उसके बाद उसे रोहतक तक टैक्सी से आना था।
अभिनव सोच रहा था कि यदि ईश्वर इन्सानौ को भी पक्षियौ की तरह पंख दिये होते तब कितना अच्छा होता । ऐसा हौने पर इन्सान किसी भी जगह अपनी मर्जी से आ जा सकता था।
शिल्पा ने अभिनव से बात करने की कोशिश कघ परन्तु वह फ्लाइट में था इस लिए उसका फौन स्विच आफ आरहा था।
शिल्पा ने शादी के बाद पहली बार सोलह श्रंगार किये थे। वह सोलह श्रंगार करके अभिनव की प्रतीक्षा कर रही थी।
शिल्पा अभिनव का फौन हर पाँच मिनट बाद ट्राई कर रही थी। अब शिल्पा की अभिनव से बात होगयी थी। अभिनव ने बताया था कि वह टेक्सी लेकर निकल चुका था।
शिल्पा कौ सबसे पहले अपने चाँद का इन्तजार था। उधर आभिनव को भी शिल्पा से मिलने का इन्तजार था।
अभिनव की टैक्सी रोड पर सरपट दौड़ रही थी। अचानक टैक्सी ड्राइबर ने टैक्सी मे ब्रेक लगाये क्यौकि उसके सामने कोई साड़ आगया था।
टैक्सी फुटपाथ पर चढ़गयी थी और टैक्सी खडी़ होगयी । अभिनव को बहुत जोर से झटका लगा था परन्तु उसके कोई चोट नही आई। टैक्सी चालक के थोडी़ सी चोट उसके हाथ में आई थी।
इतने पर भी चालक ने टैक्सी को स्टार्ट करने की कोशिश की परन्तु टैक्सी स्टार्ट ही नही हो रही थी। उसने बहुत बार स्टार्ट करने की कोशिश की परन्तु टैक्सी स्टार्ट ही नही हुई।
इसके बाद अभिनव ने आन लाइन दूसरी टैक्सी मंगवाई उ से आने में समय लगा । शिल्पा की चिन्ता बढ़ती जारही थी उसे एक एक पल बहुत बडा़ महसूस हो रहा था।
आज शिल्पा को अभिनव पर बहुत क्रोध आ रहा था क्यौकि अब तक चाँद भी निकल आया था ।आस पास की औरतै सभी अपना ब्रत खोल चुकी थी
शिल्पा की प्रतीक्षा की घडि़या बढ़ती जारही थी । उसी समय उसके घर के बाहर टैक्सी रुकने की आवाज आई। और उसमें से अभिनव उतरकर आया। शिल्पा अभिनव को शिकायत करते हुए पूछने लगी," इतनी देर लगादी क्या हुआ था।"
तब अभिनव ने उसे बताया कि मै आज तुम्हारे करवा चौथ के ब्रत के कारण ही बच सका हू़ँ। और उसने टैक्सी के सामने साड़ आने से एक्सीडैन्ट की बात बताई।
शिल्पा अभिनव से लिपट गयी और उसकी आँखौ से गंगा जमुना की धारा बहने लगी।
अभिनव उसके आँसू पौछकर बोला," पगली अब क्यौ रो रही है तेरा चाँद तेरे सामने खडा़ है।"
इसके बाद शिल्पा ने चाँद का दीदार किया और अभिनव सास व ससुर के चरण स्पर्श करके सदा सुहागिन हौने का आशीर्वाद लिया। और ब्रत को अभिनव के हाथ से पानी पीकर समापन किया।
अभिनव भी शिल्पा के सोलह श्रंगार को देखकर बहुत खुश हुआ
इसतरह आज शिल्पा के करवा चौथ ने उसके सुहाग की रक्षा की थी।
दैनिक प्रतियोगिता हेतु कहानी।
17/05/२०२२
नरेश शर्मा
Kusam Sharma
03-Jun-2022 09:01 AM
Nice
Reply
Abhinav ji
19-May-2022 06:50 AM
Nice👍
Reply
Shrishti pandey
18-May-2022 11:07 AM
Nice
Reply