लाइब्रेरी में जोड़ें

लघुकथाएं--एलियंस


जॉनरः हॉरर-४

कहानी--एलियंस

आसपास तीनचार फ्लैट अब खड़े हो रहे थे। उस जगह का विकास शहर में  हो रहा था।

लोग मकान छोड़कर फ्लैट बनाने और रहने में ज्यादा उत्सुक हो रहे थे।
ऐसे ही एक घर में तीन परिवार रहते थे बतौर किराएदार।
सबसे ऊपर वाले फ्लोर में रहते थे--अनुजा, विकास और उसके दो बच्चे।

विकास पेशे से एक सौफ्टवेयर इंजीनियर था।उसका काम कार्टून फिल्मों में बेब डेवलपमेंट का था।
दो दिन बाद उसके छोटे बेटे विकी का जन्मदिन था।
,,बेटा, तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए?,,विकास ने विकी से पूछा।

यहीं पर गड़बड़ हो गई।विकी ने एलियंस वाले गेम मांग लिया।

उन दिनों ऋतिक रोशन की फिल्मों जादू...कृश आदि के क्रेज चले हुए थे।

विकास ने भी अपने बेटे की इच्छा रखने के लिए अपने कंप्यूटर में  एलियंस गेम डेवलप करने के लिए तैयार हो गया।

वह अपने कंप्यूटर पर कई तरह के प्रोग्राम सेट करने लगा।

एक शाम घर की छत पर उठापटक चलने लगी।ऐसा लग रहा था कि बहुत तेज हवाएं चल रहीं हों..कभी लगता कोई धम्म धम्म चल रहा हो..!

अनुजा जोर से चिल्ला उठी..
,,ऊपर बंदर आ गए हैं कोई ऊपर मत जाना...!,,
वह खिड़की दरवाजे लॉक कर अंदर आकर बैठ गई।
अचानक खिड़की पर दो चमकती हुई आँखें दिखीं।

,,ओ माय गॉड...!,वो क्या था...??

एलियंस...!,,

उसके चीखने की आवाज सुन कर विकास और दोनों बच्चे वहां आ गए।

उन्होंने अनुजा की बात सुन कर जोर से हँस पड़े।

अचानक ही आसमान अजीब से रंगो में चमकने लगा।कभी छोटी लाइट तो कभी बड़ी लाइट...।

बादलों की गड़गड़ाहट भी गूंजने लगी।,,बिन बादल गड़गडाहट कैसी?,,विकास सोच ही रहा था कि एक अजीब सी संगीत की आवाज भी आने लगी।

सब दौड़ कर बालकोनी पर आए..!!

यकीन नहीं हो रहा था..आसमान पर उड़न तश्तरी उड़ रही थी।
विकास स्तब्ध होकर देखता रहा फिर नीचे आकर कंप्यूटर के सारे  गेम प्रोग्राम उसने  डिलीट कर दिया।

***
सीमा..✍️🌹
©®
#लेखनी शॉर्ट स्टोरी प्रतियोगिता

   35
14 Comments

Zakirhusain Abbas Chougule

12-May-2022 08:25 PM

Bahut Umdi Rachna

Reply

Reyaan

11-May-2022 05:17 PM

👌👌👏

Reply

Swati chourasia

10-May-2022 08:17 PM

Very beautiful 👌

Reply