*जय श्री जाम्भाणी 29नियम नवण प्रणाम*
आज बैशाख सुदी दसमीं विक्रमी सम्वत् 2080 रविवार तदनुसार 30 अप्रैल, 2023 को
*नियम 6. शुचि प्यारो*
सदगुरु श्रीविष्णु अवतार जम्भेश्वर भगवान द्वारा जन कल्याणकारी
छटा नियमः *शुचि प्यारो* दिया जो एक प्रकार का व्रत (प्रण) है।उन्नतीस नियमों में से एक है।
*शुचि प्यारो* का अभिप्राय हैः बाह्य तथा आभ्यान्तर अर्थात् शरीर की शुद्धता तथा मन बुद्धि की शुद्धता से प्रेम रखना चाहिये। सदा ही अपना ध्यान इस और बना रहे तथा शुद्धता के लिए प्रयत्नशील रहें। शरीर की शुद्धि तो मिट्टी जल से होती है और मन और बुद्धि की शुद्धि अच्छे विचारों से, भगवान श्रीविष्णु के भजन करने से तथा सत्य बोलने आदि से होती है। इस प्रकार की शुद्धता के लिए सदा प्रयत्नशील रहें। श्रीजम्भवाणी में भी कहा है- *तन मन धोइये संजम होइये हरख न खोइये।* इसका दूसरा अर्थ यह भी होता है कि पवित्र प्रेम एक दूसरे के प्रति सदा बनाये रखें क्योंकि आपस के पवित्र प्रेमा- भाव से ही दुनिया का सम्पूर्ण व्यवहार सुचारू रूप से चलता है। जहां पर प्रेमभाव में स्वार्थ आ जाता है। वहां पर प्रेम में पवित्रता नहीं रह पाती तभी तो मोह हो जाता है। मोह तो सदा दुःखदायी तथा स्वार्थ से भरा होता है किन्तु प्रेमभाव सदा ही निर्मोही तथा परमार्थी होता है। प्रेम भाव से सेवा, सहायता करने में अनुपम सुख और आनंद मिलता है। इस संसार का व्यवहार ठीक रहता है। सभी मानव सामान्य रूप से जीवन व्यतीत करते हुए क्षमा, दया, दाक्षिण्यादि गुणों को धारण कर लेते हैं।
इसी नियम द्वारा सृष्टि के सभी छोटे-बड़े प्राणियों से निष्काम भाव से परम पवित्र प्रेम करना सीखा जा सकता है। इसी से ही *जीओ और जीने दो* का भाव सिद्धांत कायम रहता है। इसी से प्रतीत होता है कि कण- कण में परमपिता परमात्मा की ही ज्योति की छवि बिखर रही है। सभी जीवमात्र उसी परमात्मा की ही सन्तान हैं, हम भी वहीं है जो ये हैं। ऐसा शुद्ध ब्रह्ममय सिद्धांत कायम होता है। इसीलिए अपने पराये का भेदभाव भुलाकर सभी के प्रति प्रेमभाव रखना चाहिये।
अतः सुख शांति चाहने वाले सभी सज्जनों के लिए यह भावप्रधान नियम छः शुची प्यारो पालनीय है।
*जाम्भाणी साहित्य से संदर्भित*
©®
*कवि पृथ्वीसिंह बैनीवाल बिश्नोई*
राष्ट्रीय सचिव, जेएसए, बीकानेर,
लेखक, पत्रकार, साहित्यकार,
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी-प्रवक्ता अखिल भारतीय
जीवरक्षा बिश्नोई सभा, अबोहर, हॉउस नं. 313,
सेक्टर 14 (श्री ओ३म विष्णु निवास)
हिसार (हरियाणा)-125001 भारत
फोन नंबर-9518139200,
व्हाट्सएप-९४६७६९४०२९
ऋषभ दिव्येन्द्र
30-Apr-2023 03:54 PM
बहुत सुन्दर
Reply